Posts

Showing posts from November, 2020

वो जानते हैं हमें

 वो हमको तब से जानते हैं  जब हम चूतिया हुआ करते थे मै को हम कहा करते थे किताबें ना छुआ करते थे बस हर गली यूं ही घूमा करते थे हर वक्त कन्याओं को घूरा करते थे जब मित्रों के घर "सलीपोवर" किया करते थे सुबह दौड़ लगा के भी स्कूल देर से पोहोंचा करते थे सुबह शाम जब हम खेला करते थे या फिर घर में जब पेले जाते थे जब हम खिलखिला के हसा करते थे जब हम बिलबिला के रोया करते थे वो थे बड़े मस्त... लेकिन वो पूजा की जगह दुआ किया करते थे  मंदिर की जगह मस्जिद में सुबह किया करते थे बाकी दोस्त उनसे चिद्धा करते थे रोज़ हमारे कान भरा करते थे तो फिर दंगे हुए... उसके बाद तो तोड़ दी दोस्ती मैंने अब हम टोले - कम - गिरोह में रहा करते थे दलों के नेता बना फिरा करते थे ज़वानी इसी में घुसा बैठे थे और अब हम... रोज़ रात को दो "पेग" पिया करते हैं फ़िर सिसक सिसक के रोया करते हैं आज कल ताश भी खेला करते हैं गली के किनारे, पैड़ के नीचे बैठ होड हल्ला किया करते हैं ऐसे ही दिन व्यतीत किया करतें हैं और वो तो... आज भी साइकिल से "कौम्मयूट" किया करते हैं देखते हैं हमारी तरफ़ हम भी देखतें हैं घूर के तरफ़ उ...