Posts

Showing posts from 2020

ठंडा है

  ये ठंडी हवा कांपता हुआ शरीर बहती हुई नाक ये सड़क पे पड़े मूंगफली के छिलके लगता है ठंडी का मौसम है जनाब कानों को उत्तेजित करती हवा घर पहुंचने पे सिर दर्द कर देती है गली सड़कों पे आती कई तरह की गंध  लगता है ठंडी का मौसम है शराब एक तरफ़... ये रजाई के अंदर छुपा शरीर बीछी हुई रजाई, दिन में बनती है सीधान सुबह के ठंडे पानी में अध रुकी सांसे ये बर्फ़ से ठंडे हांथ पैर वो बढ़ी हुई भूख, वो लगी हुई मैदान दूसरी तरफ़ लहराते हुए हरे गेहूं जिसमे भोरही में लगता है पानी अकड़ती है कमर रात को  सींच के हमारे अनाज लगता है ठंडी का मौसम है गवार

वो जानते हैं हमें

 वो हमको तब से जानते हैं  जब हम चूतिया हुआ करते थे मै को हम कहा करते थे किताबें ना छुआ करते थे बस हर गली यूं ही घूमा करते थे हर वक्त कन्याओं को घूरा करते थे जब मित्रों के घर "सलीपोवर" किया करते थे सुबह दौड़ लगा के भी स्कूल देर से पोहोंचा करते थे सुबह शाम जब हम खेला करते थे या फिर घर में जब पेले जाते थे जब हम खिलखिला के हसा करते थे जब हम बिलबिला के रोया करते थे वो थे बड़े मस्त... लेकिन वो पूजा की जगह दुआ किया करते थे  मंदिर की जगह मस्जिद में सुबह किया करते थे बाकी दोस्त उनसे चिद्धा करते थे रोज़ हमारे कान भरा करते थे तो फिर दंगे हुए... उसके बाद तो तोड़ दी दोस्ती मैंने अब हम टोले - कम - गिरोह में रहा करते थे दलों के नेता बना फिरा करते थे ज़वानी इसी में घुसा बैठे थे और अब हम... रोज़ रात को दो "पेग" पिया करते हैं फ़िर सिसक सिसक के रोया करते हैं आज कल ताश भी खेला करते हैं गली के किनारे, पैड़ के नीचे बैठ होड हल्ला किया करते हैं ऐसे ही दिन व्यतीत किया करतें हैं और वो तो... आज भी साइकिल से "कौम्मयूट" किया करते हैं देखते हैं हमारी तरफ़ हम भी देखतें हैं घूर के तरफ़ उ...

Jab cross & hook

  Jab, Cross & Hook         At 24, I’m passed out of college with an undergraduate degree. Which isn’t of much use to me now as I’m working sales. I still live with my parents.  Going for runs in the morning is the only dose of Endorphins I get throughout the day. Which is not nearly sufficient to deal with sales pressure or with family issues or just issues in general but Such is Life.             At the time I used to watch Boxing & MMA matches regularly. Man! You-tube Algorithm gets me, perhaps more than anyone else. In one of the morning runs, I noticed a boy probably my age doing shadow boxing, what an attention seeker! I thought. Came home threw my shoes first & then my socks, took bath, yelled at my mother for not having breakfast prepared. Went to work with empty stomach.      One Sunday morning I ran about 3 km in 12 minutes felt amazing then I ...

सहुर

सहूर नहीं है तुम्हें तुम बेसहुरी के पुतले हो। तुम्हे आता नहीं कुछ भी तुम सपनों को सच करने निकले हो।    तुम चलोगे कैसे, तुम्हारे तो पैर टेढ़े हैं।    विचार भी विकृत हैं, लिखावट भी टेढ़ी है।    लिबाज़ बेढ़ांगा हैं, दांत भी पीले हैं।    बोलने का ढंग नहीं और मु से बदबू आती है। मां ने कभी दुलारा नहीं बाप की आंखो के काटे हो। ये क्या बकवास हैं क्यू अकेले में बड़बड़ाते हो? रेहते हो अलग-धलग और दोस्त भी ना के बराबर हैं। अब चुप खड़े क्यूं हो क्या कोई काम नहीं है?    तुम ऐसा करो गाव लोट जाओ    दोस्त बनाओ अनाज उगाओ।    लौटकर वापस मत आना क्योंकि पता है तुम्हें    गावरों की कितनी इज्ज़ करता है ज़माना।