हाथों की पायल

पांव के पास पड़ी पायल
उठा लो उसे
बचा लो खारे पानी से
काली परत से बचा के 
संभाल के रख दो अलमारी में
शान से दिखाना 
रिश्तेदारों को
बताना 
किस तरह चमकती
है ये पायल
फिर हाथों से झटक के 
खनक भी सुनाना
फिर उठा के बंद करदेना
बक्से में कहीं
जहां सुरक्षित हो बस वहीं

पैरों के आभूषण को
गले से लगाना 
हाथ में दिखाना
मौसम से बचाना
नजरों से बचाना
इधर टिकना 
उधर टिकाना
पर पैर मत लगाना

Comments

Popular posts from this blog

चश्मुद्दीन

एक सवाल