ख़बर-चस्पा

इक नई खबर
किसी ने उठाई
अपनी स्टोरी पे चस्पा
किसी दूसरे ने उठाई
ये स्टोरी 
अपनी स्टोरी पे चस्पा
चस्पा कर - कर के 
लोगों ने
लंबी कतार बना दी
खबर छूटी पीछे
अफवाओं ने हवा बना दी
नष्ट हुए सदाचार
गालियों ने महफिल सजा दी
नज़र पड़ी मासूम की
वो भावनाओं में फंस गया
अगले दिन उसने
किसी पे गोली चला दी
फिर...
ख़बर सुनी मैंने
उठाई और 
अपनी स्टोरी पे चस्पा

Comments

Popular posts from this blog

चश्मुद्दीन

हाथों की पायल

एक सवाल